हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में तापमान बढ़ने से दोपहर में थम गए भारी वाहनों के चक्के, उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी
मौसम का मिजाज बदलने से दोपहर में हाईवे पर सन्नाटा पसर गया। तापमान बढ़ने से टायर फटने के भय से भारी वाहनों के चक्के दोपहर में थमे रहे। वही मौसम के बदलाव से अस्पतालों में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुरुवार को आसमान से आग बरसने व लू चलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तापमान में इजाफा होने से दोपहर में हाईवे में सन्नाटा पसरा रहा।