हमीरपुर: विदोखर मेंदनी के युवक के खिलाफ बिहार प्रान्त के पूर्व एमपी में दर्ज हो चुका है करोड़ो की ठगी का मुकदमा
बिहार प्रांत में ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज होने वाले नीरज कुशवाहा के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी करोड़ों रुपए की ठगी करने का मुकदमा दर्ज है। इसमें वह जेल भी जा चुका है और जमानत पर बाहर है। साइबर ठगी के लिए सुमेरपुर क्षेत्र का विदोखर मेंदनी अरसे से बदनाम है। इस गांव के 10-12 बेरोजगार युवक साइबर ठगी में सक्रिय है। इन युवकों का सरगना गांव का नीरज कुशवाहा है।