दमयंती नगर: न्यू दमोह में पिकनिक के दौरान दोस्तों में विवाद, युवक पर चाकू से हमला; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
दमोह शहर के न्यू दमोह स्थित पथरयाऊ माता के पास सोमवार शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित शुक्ला ने जटाशंकर कॉलोनी निवासी हल्लाई प्रजापति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।