डुमरांव: नो-इंट्री की उड़ी धज्जियां: बीएमपी पुलिया बना खतरे का सबब, पुल पर अवैध रूप से ट्रकों की इंट्री जारी
Dumraon, Buxar | Dec 18, 2025 डुमरांव अनुमंडल अस्पताल से आगे कोरानसराय राजवाहा मार्ग पर स्थित बीएमपी पुलिया जर्जर होकर मौत का कुआं बनती जा रही है। हालत यह है कि टूटी रेलिंग, गड्ढे और कमजोर ढांचे के बावजूद भारी वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन जारी है। डुमरांव में सुबह 8 से रात 8 बजे तक नो-इंट्री लागू होने के बावजूद सैकड़ों ट्रक चालक नियम तोड़कर इसी रास्ते से जा रहे हैं।