डुमरांव: डुमरांव में दिसंबर माह का खाद्यान्न स्टॉक उपलब्ध, उठाव होते ही उपभोक्ताओं को राशन वितरण शुरू
Dumraon, Buxar | Dec 18, 2025 डुमरांव प्रखंड में दिसंबर माह के खाद्यान्न का स्टॉक उपलब्ध हो चुका है। राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलने वाली है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जन वितरण प्रणाली के तहत वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डुमरांव खाद्य आपूर्ति कार्यालय को दिसंबर माह के लिए लगभग 8000 क्विंटल आपूर्ति मिली है।