बिशुनपुरा: विशुनपुरा दोहरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सारो में हुई संगीता देवी और उनके मासूम पुत्र कार्तिक पाल की हत्या के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार का आक्रोश बढ़ गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने और लीपापोती करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय की आस में अब परिजनों ने झारखंड के राज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है। झ