मुरैना: छौंदा गांव में आसन नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Morena, Morena | May 20, 2026 छौंदा गांव स्थित आसन नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया था,मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छौंदा गांव स्थित आसन नदी में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृत शव को पीएम हाउस में रखवा दिया है और वीडियो फोटो वायरल कर दिए हैं।