JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता बेनतीजा, आंदोलन जारी रहेगा
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच शुक्रवार को स्टेट गेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। हालांकि, इस वार्ता में किसी मुद्दे पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी।
बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। ऐसे में आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा और जब तक मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक छात्र अपना विरोध जारी रखेंगे।
वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि छात्रों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। उनकी सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है। सरकार इन मांगों पर विचार कर आगे की प्रक्रिया तय करेगी।
अब छात्रों और सरकार दोनों की नजर आगामी निर्णय पर है। इस बीच, आंदोलन स्थल पर छात्र पहले की तरह धरना जारी रखे हुए हैं।
#JPSC #JSSC #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JPSCJSSC #BreakingNews #JharkhandNews #Students #Youth #Government #ExamReform #JusticeForStudents #Education #TrendingNews #ViralNews #HindiNews #LatestNews