निज़ामाबाद: बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट भेजकर होगी विधिक कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा-निजामाबाद मार्ग स्थित बघोरा गांव के सामने बेसमेंट में संचालित एक लाइब्रेरी का आज गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ औचक निरीक्षण किया प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही लाइब्रेरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।