सोरांव: नवाबगंज लालगोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, अन्य घायल का इलाज जारी
नवाबगंज लालगोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे उस समय हुआ जब मकान पर छत डाली जा रही थी। मुकर्रम अली अपना मकान बनवा रहे थे। शटरिंग का काम प्रतापगढ़ जनपद के गुलशन पाल को दिया गया था। गुलशन पाल अपने कुछ साथियों के साथ मकान में फिटिंग कर रहा था।