कैमूर जिले के दुर्गावती में 187 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
दुर्गावती के मरहिया मोड़ के समीप NH-19 से पुलिस ने 187.020 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से स्कॉर्पियो, तीन बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए गए। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में दुर्गावती थाना कांड संख्या 398/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार में चंद्रमणि सिंह उर्फ लक्की सिंह पिता मुन्ना सिंह शिवपुर,उसरी के कृष्ण कुमार गुप्ता पिता अलगू प्रसाद गुप्ता,कृष्णा कुमार गुप्ता पिता योगेन्द्र सह अंकोढ़ी सभी कैमूर के रहने वाले।
Mohania, Kaimur | Sep 13, 2026