ककरैत चेक पोस्ट पर 5 मवेशी बरामद, तस्कर फरार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के ककरैत चेक पोस्ट के पास पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल कर दिया।
13 सितंबर की रात करीब 12:43 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को लोड कर उत्तर प्रदेश से बिहार लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
ककरैत चेक पोस्ट के पास पिकअप को बरामद किया गया, जिसमें 5 मवेशी लदे मिले। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
Mohania, Kaimur | Sep 13, 2026