कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरीयाडीह गांव से सागर कुमार उम्र 16 वर्ष पिता दशरथ मेहता , रंजन कुमार उम्र 16 वर्ष पिता देवानंद मेहता एवं पृथ्वीराज पिता पंकज मैहता उम्र 15 वर्ष सहित तीन युवक स्केटिंग करते हुए 351 किलोमीटर की दूरी तय कर सुल्तानगंज कावर यात्रा पर जा रहे है जहां से गंगा जल भर कर बाबाधाम देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर उक्त यात्रा का समापन करेंगे । इस दौरान उक्त तीनों किशोर ने कहा की सनातन -धर्म के प्रति लोगो को जागरूक करने और आस्था भाव क्षेत्र का समुचित विकास और शांति बने रहे इसी उद्देश्य से हमलोग उक्त यात्रा पर निकले हैं इस दौरान रविवार को देवरी प्रखंड स्थित बजरंग बली मंदिर में स्थानीय लोगों के द्वारा इन लोगों का भव्य स्वागत किया गया मौके पर चतरो हनुमान मंदिर के पुजारी भूदेवदास जी महाराज , ग्रामीण आस्तिक कुमार राय, अमन कुमार चौधरी,गुंजन कुमार साव ,दीपक कुमार, बलराम तिवारी, भगवान दास मौदी, सहित कई लोग मौजूद थे#viralnews2026
#apnachatro
#viewersfriendsfollowers
#citynewsgiridh
#facebookreelsviral
#giridihupdate
#अपनाtime #giridhisp
#GiridihNews
#giridihjharkhand