राखी का पति गिरफ्तार
गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के खेशरंभा गांव में नवविवाहिता राखी कुमारी की संदिग्ध मौT के मामले में पुलिस ने उसके पति बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर Hatya का आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
21 अगस्त को परिजनों ने धनवार थाना गेट के पास खोरीमहुआ-सरिया मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम रखा था। उसी दिन राखी की सास मुद्रिका देवी को भी गिरफ्तार किया गया था। एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के 48 घंटे में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया था। मामले में पुलिस जांच जारी है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #beti #हत्या