धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 557 यात्री पकड़े गए
धनबाद मंडल में 22 अगस्त को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा और बिना बुक सामान लेकर सफर करने वाले 557 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे 4.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #रेलवे #railway