श्री राजपूत सभा इकाई महूकलां जिला सवाई माधोपुर के तत्वावधान में राजपूत समाज के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य को लेकर सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट गंगापुर सिटी में पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत पाल जी फाउंडर एवं सीईओ प्योर इण्डिया ट्रस्ट जयपुर व समीक्षा कंवर शेखावत (आर.ए.एस.) बाल विकास परियोजना अधिकारी (ओ.एस.डी.)उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजपूत सभा सवाई माधोपुर के जिला महामंत्री महेश पाल सिंह जादौंन उपस्थित रहे। श्री राजपूत सभा महू कला के अध्यक्ष शंभू सिंह राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजकीय कार्मिक के रूप में नियुक्त बना कुलदीप सिंह जादौन सहित 04 राजकीय कार्मिकों, कक्षा 12 के 06 छात्र छात्राओं व कक्षा 10 के 06 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह सहित डॉक्यूमेंट फोल्डर व पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया । श्री राजपूत सभा के महामंत्री भंवर सिंह जादौन ने बताया कि भामाशाह के रूप में खेमराज सिंह चौहान तथा पुत्री प्रिया चौहान की विशेष प्रगति पर जितेन्द्र सिंह चौहान को एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कुलदीप सिंह जादौन को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को गिरधारी सिंह शेखावत प्रशांत पाल जी समीक्षा कंवर शेखावत महेश पाल सिंह जादौन गजराज सिंह राजावत शिंभू सिंह राजपूत भंवर सिंह जादौन सहित कई राजपूत सरदारों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मूल सिंह जादौन इंदर सिंह नरूका विजेंद्र सिंह नरूका राजकुमार सिंह जादौन विजय सिंह छावा संजय सिंह जादौंन जीतू बना मूल सिंह चौहान श्योराज सिंह राजावत सहित सैकड़ो महिला व राजपूत सरदार उपस्थित रहे। मंच संचालन अविनाश कुमार सिंह द्वारा किया गया।