देहरादून: बीजेपी मुख्यालय देहरादून में अभिनन्दन समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आयोजित समारोह मे शिरकत की। विधानसभा में UCC का विधेयक पारित होने के उपलक्ष में समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सरकार ने जनता से UCC लागू करने का वादा किया था। जिसे सरकार पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।