पटना ग्रामीण: हड़ताली मोड़ के पास हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, फायरिंग करते दिख रहा है अपराधी
हड़ताली मोड़ के पास शनिवार को हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से ब्लैक स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति निकलता है और फायरिंग कर वहां से भागने लगता है।