पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के साथ एक महिला समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र में 25 मई को समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार शाम 4:55 बजे मामले की जानकारी पटना पुलिस के द्वारा दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।