जींद: वीरवार को जाट धर्मशाला में हुई खाप पंचायतों की बैठक में पूर्व सरपंच हरपाल ढुल को बनाया जाट धर्मार्थ सभा का प्रधान
Jind, Jind | Feb 15, 2024 जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान पद को लेकर चला आ रहा विवाद वीरवार को खाप पंचायतों की मध्यस्थता के कारण निपट गया। खाप पंचायतों ने ईक्कस गांव के पूर्व सरपंच हरपाल ढुल को जाट धर्मार्थ सभा का प्रधान घोषित किया। सभी ने इस पर सहमति जताई। खाप पंचायतों ने यह भी कहा कि पिछली कार्यकारिणी से कोई भी पदाधिकारी नई कार्यकारिणी में नहीं लिया जाएगा।