जींद: दुग्ध उत्पादक उपभोक्ताओं ने पेमेंट जारी करवाने की मांग को लेकर वीटा प्लांट के गेट पर जड़ा ताला
Jind, Jind | Feb 15, 2024 वीटा मिल्क प्लांट के सामने वीरवार को दुग्ध उत्पादक उपभोक्ताओं ने बकाया पेमेंट की मांग को लेकर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। दुग्ध उत्पादक उपभोक्ताओं का कहना था कि सीईओ मिल्क प्लांट द्वारा एक फरवरी से दस फरवरी तक दूध की पेमेंट देने का आश्वासन दिया था लेकिन 15 फरवरी हो गई है। किसी को कोई पेमेंट नही की गई है।