जींद: जींद के अर्बन एस्टेट से मोटरसाइकिल हुई चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 15, 2024 वीरवार को जींद पुलिस ने बताया कि अर्बन स्टेट से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शामलो कला गांव निवासी मनीष की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।