कटघोरा: बांकीमोंगरा पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, बाइक चोर गिरोह को दबोचा; स्पोर्ट्स बाइक और एक्टिवा बरामद
कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बाइक चोर गिरोह को दबोच लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है।दरअसल, 5 सितंबर की रात दुकान की पार्किंग में खड़ी पल्सर आरएस 200 बाइक चोरी हो गई थी।