लखीसराय: पिपरिया पुलिस ने पथुआ गांव गंगा कछार बहियार से महुआ शराब एवं उपकरण के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
पिपरिया पुलिस द्वारा पथुआ गांव गंगा कछार बहियार से 30 L महुआ, शराब 300 L अर्ध निर्मित शराब, एक गैस सिलेंडर एवं एक बर्नर के साथ पथुआ गांव के रहने वाले बैजनाथ बिंद के पुत्र कामता बिंद को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार अपराह्न 3 बजे शराब तस्कर को पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया. सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई. कांड संख्या 57/26 दर्ज किया गया.