बिलासपुर सदर: झंडूता क्षेत्र की कोसरियां पंचायत में काम कर रही एक सिलाई टीचर ने महिला पंचायत प्रतिनिधि पर गाली-गलौज का आरोप लगाया
झंडूता क्षेत्र की कोसरियां पंचायत में काम कर रही एक सिलाई टीचर ने महिला पंचायत प्रतिनिधि पर उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और उसके चरित्र पर गलत टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर तलाई थाना में मामला दर्ज किया गया है। कोसरियां निवासी नीना के अनुसार वह पंचायत में सिलाई टीचर हैं।