बिलासपुर सदर: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बोलेरो में सवार 3 लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो में सवार 3 लोगों को चिट्टे के साथ धर दबोचा। जानकारी के अनुसार सदर थाना से पुलिस की एक टीम मंडी-भराड़ी में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो जीप को भी जांच के लिए रोका गया। इस दौरान चिट्टा बरामद हुआ।