बिलासपुर सदर: रोजगार के सरकारी और वास्तविक आंकड़ों में गहरी खाई: संदीप सांख्यान
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश मे बढ़ रही बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दे गौण होते जा रहे हैं, वर्तमान में जो बेरोजगारी के आंकड़े आए हैं वह बहुत चौकाने वाले हैं, देश मे करीब 39.37 करोड़ युवा, महिलाएं और प्रौढ़ असुरक्षित रोजगार से पीड़ित हैं और इनकी संख्या साल 2014 के बाद बढ़ती ही जा रही है