बिलासपुर सदर: मां नयना का प्राचीन हवनकुंड नए स्वरूप में नजर आएगा, लगभग 1800 साल पुराने हवनकुंड का स्वरूप 31 दिसंबर तक बदलेगा
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन हवन कुंड अब जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। हवन कुंड को अधिक मजबूत, टिकाऊ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास प्रशासन ने इसका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य आरंभ कर दिया है। इस कार्य पर 4.50 लाख रुपये का बजट खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस कार्य का जिम्मा देश की नामी