पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में 'पुष्पा 2 द रूल' के ट्रेलर लॉन्चिंग में भीड़ हुई अनियंत्रित, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश
रविवार की शाम 5:00 बजे गांधी मैदान में पुष्पा 2 द रूल फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग कार्यक्रम में भीड़ अनियंत्रित हो गई। इसके बाद भीड ने बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने चप्पल भी फेंके। हालांकि पुलिस लोगों को नियंत्रित करने में जुटी है।