सुजानगढ़: सुजानगढ़ में आरएसएस का भव्य पद संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
सुजानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पद संचलन निकाला गया। नया बास क्लब से शुरू हुआ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोहिया स्टेडियम पहुंचा, जहां सभा का आयोजन हुआ। शैलेंद्रनाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित सभा में कर्नल नरपत सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए देशभक्ति के प्रसंग सुनाए और देश को सामरिक दृष्टि से मजबूत बनाने पर जोर दिया।