कटघोरा: कोरबा में कॉलेज छात्रा ने जहर खाकर दी जान, गांव का 17 वर्षीय नाबालिग छेड़छाड़ कर करता था परेशान
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 21 साल की एक कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर जहरीली दवा खा ली। तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई।