आगामी जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर कोरबा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई।
पूरे जिले में करीब 200 लोगों को समझाइश दी गई, जबकि एसपी कार्यालय में करीब 50 लोगों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कानून का पालन करने और विवाद व हुड़दंग से दूर रहने की चेतावनी दी।
पुलिस ने साफ कहा कि पर्व की आड़ में शांति भंग करने या आपराधिक गतिविधि करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #public #news
Korba, Korba | Sep 3, 2026