सिरदला: जर्रा पहाड़ी पर कल, बुधवार 11 नवम्बर को सजेगा 72वां विराट दंगल, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम; जुटेंगे हजारों दर्शक
Sirdala, Nawada | Nov 10, 2026 नवादा। सिरदला प्रखंड क्षेत्र के जर्रा बाबा पहाड़ी पर बुधवार को सुबह 10 बजे से 72वें राघो महतो स्मृति विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। महिला पहलवानों के मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।