आबू रोड: आबूरोड रीको थाना पुलिस ने टैक्सी लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया, जोधपुर से बुक टैक्सी लूटकर फरार हुआ था
आबूरोड रीको पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।टैक्सी कार लूट मामले में फरार चल रहे मुख्य ईनामी आरोपी आशीष उर्फ गोलू पुत्र लादूराम निवासी भीलवाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवंबर 2025 में जोधपुर से आबूरोड के लिए बुक की गई टैक्सी कार को अंबाजी रोड पर चालक को धमकाकर लूटकर फरार हो गया था।घटना के बाद पुलिस ने महज दो दिन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था