बैजनाथ के खीर गंगा घाट पर इंसानियत की मिसाल, आधे घंटे की मशक्कत के बाद कुलदीप ने बचाई बेजुबान सांप की जान!
बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे खीर गंगा घाट की खड्ड में कूड़े और रस्सियों के जाल में फंसा एक सांप जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। ऐसे में पपरोला निवासी कुलदीप ने अपनी सूझबूझ, साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सांप को बचाने के बाद उसका दोबारा उसी जगह लौटना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कुलदीप की इस पहल ने दिखा दिया कि इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि हर बेजुबान जीव के लिए होनी चाहिए।
कूड़े और रस्सियों में उलझी एक जिंदगी को बचाने की यह छोटी-सी कोशिश समाज को बड़ा संदेश दे गई— जीवन चाहे किसी का भी हो, उसकी रक्षा करना ही सच्ची इंसानियत है।