कुंडा: महेशगंज पुलिस ने अठैसा गांव में 10 मुकदमों के आरोपी वाहन चोर को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार
महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में शनिवार दोपहर 3 बजे अठैसा गांव से रंजीत सरोज नामक शातिर अपराधी को एक चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ी गई बाइक थाना लालगंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।