कपिल विहार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो गोवा से पकड़े, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के कपिल विहार में महिला को स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यशवर्धन चुंडावत और यशपाल सिंह झाला को गोवा से, जबकि विशाल शर्मा को उदयपुर से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में यशवर्धन और यशपाल अंबाघाटी में गिरकर घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तोड़फोड़ का बदला लेने के लिए कपिल विहार में हमला किया गया था, इसी दौरान उर्मिला कंवर स्कॉर्पियो की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#udaipur #crime #kapilvihar #cut2cutlive