पुलिस से बचने के चक्कर में पलटी क्रेटा, 28 लाख का डोडाचूरा बरामद; तस्कर फरार
प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरखेड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बाइक और बिना नंबर की तेज रफ्तार क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि कार का पीछा करने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पुलिस वाहन और क्रेटा के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद कार चालक भी मौके से फरार हो गया। तलाशी में क्रेटा से 186 किलो 555 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने क्रेटा कार और एस्कॉर्ट बाइक जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#Pratapgarh #ChhotiSadri #DrugSmuggling #DodaChura #Opium