धार: धार में कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिखाई सख्ती, लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी
Dhar, Dhar | Nov 10, 2025 धार में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में समयावधि पत्रों की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बैठक में लंबित प्रकरणों, विभागीय जवाबदेही और प्रशासनिक पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए।