धार: धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंबिंग गश्त में 102 वारंटी गिरफ्तार, 330 बदमाशों की चेकिंग
Dhar, Dhar | Nov 10, 2025 धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई कंबिंग गश्त में 102 वारंटी गिरफ्तार, 330 बदमाशों की चेकिंग।धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में जिले भर में कंबिंग गश्त चलाई गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी देते बताया कि धार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 56 स्थाई वारंट, 45 गिरफ्तारी वारंट एवं 1 इनामी फरार आरोपी सहित कुल 102 वारंटियों को गिरफ्तार किया।