धार: लाबरिया में माही परियोजना के मुख्य बांध की नहर शुभ मुहूर्त में खोली गई, किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी
Dhar, Dhar | Nov 10, 2025 लाबरिया में स्थित माही परियोजना के मुख्य बांध की नहर सोमवार को शुभ मुहूर्त में खोली गई। परियोजना के एसडीओ धीरज जामोद ने विधिवत पूजा अर्चना कर नहर के गेट को खोला। मुख्य बांध से 22 हजार 670 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई के लिए रबी सीजन के लिए किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।