भीकनगांव: मोती बाबा के दरबार में मन्नत पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं पीतल घंटियां और देशी घी का हलवा
पोला अमावस्या पर पोखर गांव स्थित प्रसिद्ध सेवरी धाम में दो दिनी भक्ति व आस्था के पर्व की शुरुआत हो गई है। मोती बाबा के दर्शन के लिए बुधवार से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार को अमावस्या के मुख्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति सहित आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं के स्वागत व सेवा की तैयारियां पूरी