चांदवा: चंदवा बाजार में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रखंड अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश के आलोक में होली पर्व को लेकर चंदवा बाजर मे गुरुवार की शाम करीब पांच बजे फ्लैग मार्च निकाला गया।चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार,सीओ जय शंकर पाठक एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।