चांदवा: होली को लेकर उपायुक्त और एसपी ने चंदवा में विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था की जानकारी ली
आगामी होली त्यौहार को के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण कायम रखने को लेकर बुधवार की शाम करीब पांच बजे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की अगुवाई मे जिला स्तरीय प्रशासनिक टीम ने सघन दौरा व फ्लैग मार्च किया।