चांदवा: चंदवा प्रखंड के कमता में किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी
चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय के समीप टोरी रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का जमीन सत्याग्रह मंगलवार की शाम 4:00 बजे तीसरे दिन भी जारी रहा। इस सम्बन्ध मे आंदोलनकारी किसान नेता अयूब खान ने बताया कि पूरे झारखंड में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है जब तक मांगे पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा।