चांदवा: कामता पंचायत सचिवालय के पास तीन दिनों से चल रहा जमीन समाधि सत्याग्रह स्थगित, ज्ञापन सौंपा गया
प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय मे पिछले तीन दिनों से चल रहे जमीन समाधि सत्याग्रह मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रशासन की नींद टुटी।कामता पंचायत सचिवालय में आखिरकार तीसरे दिन किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह स्थल पर प्रशासन पहुंचा।जहां किसानों ने उक्त सत्याग्रह को स्थगित किया।