जमुई: अमरथ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थराव, तीन लोग घायल, ई-रिक्शा को भी बदमाशों ने तोड़ा
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 अमरथ गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा जमकर पत्थराव किया गया और ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उंसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर तीनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है।