हरिद्वार: सिडकुल स्थित सेक्टर 5 में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
भारी बारिश के चलते सिडकुल के सेक्टर 5 में ADPL के पास बुधवार को सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पिछले कई दिनों से सड़क क्षतिग्रस्त थी, लोगों ने PWD से शिकायत भी की थी। बारिश के चलते बुधवार को सड़क धंसने से कई फिट गहरा गड्ढा बन गया। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क धंसने के चलते भारी वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।