हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत
जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जिले के पहले सदस्य बने और इसके बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई। BJP के सदस्यता अभियान में पुराने सदस्यों के नवीनीकरण के साथ नए सदस्य भी जोड़े जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि उत्साहित BJP कार्यकर्ता नए लोगों से संवाद कर उन्हें पार्टी की विचारधारा समझा रहे हैं।