पुपरी: पुपरी स्थित नथुनी दास कुटी, स्टेशन परिसर आदि पूजा पंडालों में दुर्गा जी के पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर भीड़ उमड़ी
दुर्गा पूजा के मौके पर शनिवार को एक बजे दिन में पुपरी स्थित नथुनी दास कुटी, स्टेशन परिसर, महारानी स्थान आदि पूजा पंडालों में लोगो के दर्शन के लिए दुर्गा जी का पट खोल दिया गया है। दुर्गा जी के पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।